शराब तस्करों के इरादों को लगातार नाकाम करती पौड़ी पुलिस 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 04 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने व आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल,क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी निरीक्षक पौड़ी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम कोटद्वार द्वारा 03 व्यक्तियों क्रमशः राजेन्द्र सिंह को 22 बोतल (61पव्वे 8PM व 25 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की) के साथ डिग्री कॉलेज रोड के पास से, आबिद को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ BEL फैक्ट्री से व जीतू को 150 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ कौड़ियां कैंप के पास से तथा पौड़ी पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह रावत को 24 बोतल (96 पव्वे मैकडॉवल) अंग्रेजी शराब के साथ पाबौं से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध क्रमशः कोतवाली कोटद्वार एवं कोतवाली पौड़ी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-37/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम राजेन्द्र ।
2. मु0अ0सं0-38/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम आबिद ।
3. मु0अ0सं0-39/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम जीतू ।
4. मु0अ0सं0- 06/2025, धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम सुरेन्द्र सिंह रावत।

नाम पता अभियुक्त गण
1. राजेंद्र सिंह पुत्र स्वo श्री ज्ञान चंद, निवासी-सिताबपुर कोटद्वार।
2. आबिद पुत्र स्वo सगीर, निवासी- ग्रस्टनगंज पुराना कोटद्वार।
3. जीतू पुत्र राजू, निवासी- कौड़ियां कैंप, सुभाष नगर कोटद्वार।
4. सुरेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत, निवासी-बरगंडी ब्लाक पाबौ, पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल का विवरण
1. 61 पव्वे 8pm गोल्ड व 25 पव्वे इंपीरियल ब्लू व्हिस्की (अभियुक्त राजेंद्र सिंह के कब्जे से)
2. 54 पव्वे तिमूर मेट्रो अंग्रेजी शराब (अभियुक्त आबिद के कब्जे से)
3. 150 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (गढ़वाल गोल्ड ) (अभियुक्त जीतू के कब्जे से)
4. 02 पेटी (96 पव्वे मैकडॉवल शराब) (अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह रावत के कब्जे से)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *