06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पौड़ी पुलिस ने 03 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने व आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम कोटद्वार द्वारा एक व्यक्ति राकेश को सप्लाई चौक माल गोदाम रोड लकड़ी पडाव से 02 पेटी 08 PM गोल्ड अवैध अंग्रेजी शराब एवं श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पौड़ी चुंगी पर चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों क्रमशः धर्मेन्द्र सिह व विकास को वाहन सं0 UK 12-C 3515 अल्टो कार में 192 पव्वे ( 04 पेटी) मैकडॉवल No. 01 अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध क्रमशः कोतवाली कोटद्वार एवं कोतवाली श्रीनगर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नाम पता अभियुक्त
1. राकेश पुत्र हरस्वरूप, निवासी-काशीरामपुर, कौड़िया, थाना-कोटद्वार
2. धर्मेन्द्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, निवासी-ग्राम-ढालियों, टिहरी गढवाल (थाना श्रीनगर से सम्बन्धित)
3. विकास (उम्र-33 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी-ग्राम-मल्लीमीणा, सतपुली (थाना श्रीनगर से सम्बन्धित)

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0-27/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम बनाम राकेश (थाना कोटद्वार से सम्बन्धित)।
2. मु0अ0सं0-04/2025, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम बनाम धर्मेन्द्र व विकास, (थाना श्रीनगर से सम्बन्धित)।

बरामद माल
 02 पेटी अंग्रेजी शराब 08PM गोल्ड ( थाना कोटद्वार)।
 कुल 192 पव्वे (04 पेटी) मैकडॉवल No. 01
 वाहन सं0 UK 12-C 3515 अल्टो कार सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *