पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय कोटद्वार से जारी NBW वाद संख्या-3774/2023, धारा-60/68 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त राकेश को कौड़ियां कैम्प कोटद्वार, वाद संख्या-2350/23, धारा-138 NI Act से संबंधित अभियुक्ता रश्मि देवी को पदमपुर व वाद संख्या-285/2022,धारा- 498A/323/504/506 IPC से संबंधित अभियुक्ता जाहिदा को मंडावर, बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है उपरोक्त सभी गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1. राकेश पुत्र हरस्वरूप सिंह, निवासी- कौड़िया कैंप, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार
2. रश्मि पत्नी दीपचंद्र कुकरेती, निवासी- आर्य समाज मंदिर,ध्रुवपुर कोटद्वार।
3. जाहिदा पुत्री लड्डन ख़ां, निवास- निकट पत्थर का कुआं, थाना- मंडावर
















Leave a Reply