पौड़ी पुलिस ने 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

पौड़ी | मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत, नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है | इसी क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग करने के दौरान एक व्यक्ति रूस्तम सिंह के कब्जे से 03 पेटी (12 बोतल व 96 टैट्रा पैक 180 ml) अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना यमकेश्वर पर मु0अ0सं0-01/2025,धारा-60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

नाम पता अभियुक्त
1. रुस्तम सिंह (उम्र- 43 वर्ष) पुत्र श्री जगदीश सिंह, निवासी- ग्राम सौड सुरा, पोस्ट- माण्डेई पट्टी, अजमेर कोटद्वार, जिला- पौडी गढवाल

बरामद माल का विवरण
1. 12 बोतल व 96 टैट्रा पैक (180 ml) अवैध शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *