पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 ( यातायात कोटद्वार-03, श्रीनगर-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही (यातायात श्रीनगर- 05 व यातायात कोटद्वार-01) ओवर स्पीड करने वाले कुल 06 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।
नशे में वाहन चलाने पर 05 वाहन किये सीज,ओवर स्पीड करने वाले 06 वाहन चालकों पर की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।
















Leave a Reply