पौड़ी | मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मणझूला, चीला रोड पर चेकिंग करने के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया तो स्कूटी से 114 पव्वे अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल) बरामद की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-69/2024, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
नाम पता अभियुक्त
1. साहिल कुमार पुत्र रूपचंद, निवासी- बनखंडी, रेलवे रोड, कोतवाली- ऋषिकेश,जनपद- देहरादून।
बरामद माल का विवरण
1. 114 पव्वे (मैकडॉवेल) अंग्रेजी शराब।
2. एक स्कूटी (एक्टिवा)
















Leave a Reply