शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज, 04 ओवर लोड़िंग करने वाले वाहन चालकों पर की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (यातायात कोटद्वार-01, सतपुली-01 व लक्ष्मणझूला-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/सामान ले जाने पर कुल 04 वाहन चालकों (यातायत कोटद्वार- 02, धुमाकोट -01 व लक्ष्मणझूला-01) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *