पौड़ी पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे वारंण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी NBW फौजदारी वाद संख्या-41/2022, धारा- 63/72 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त सुरेश रावत को धुमाकोट तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारंण्टी
सुरेश रावत उम्र- 43 वर्ष पुत्र देव सिंह रावत , निवासी- जैतपुर I Block-225 नई दिल्ली।
स्थायी पता ग्राम बौड़ी पोस्ट बौड़ी, जनपद- बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *