पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं। जिसके क्रम मेः-
कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी NBW वाद संख्या- 06/24, धारा- 307 आईपीसी से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त विशाल उर्फ डैनी को कोडिया कैम्प से व कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या- 1574/2023, धारा-138 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त नितिन मुकेश को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी
।
नाम पता अभियुक्त
1.विशाल उर्फ डैनी पुत्र वेदप्रकाश, निवासी- गबर सिंह कैम्प,कौड़िया, थाना- कोटद्वार गढ़वाल।
2.नितिन मुकेश पुत्र जगत सिंह, निवासी- राजपुर रोड नियर एकता एवन्यू किशनपुर,जनपद- देहरादून।
















Leave a Reply