भरण पोषण देने संबंधी प्रकरण में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंण्टियों को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या -13/2022, धारा 125 CrPc से सम्बंधित अभियुक्त दिनेश गर्ग व पंकज कुमार को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार वारंण्टी
1. दिनेश गर्ग पुत्र मनीराम गर्ग, निवासी-बीईएल रोड़, निकट-केनरा बैंक रतनपुर सुखरो, कोटद्वार।
2. पंकज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी-सावित्री नगर, पदमपुर सुखरो कोटद्वार।

वाद संख्या
वाद संख्या -13/2022, धारा 125 CrPc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *