महिला समूहों के कार्यक्रमों में भी चला पौड़ी पुलिस का जनजागरूकता अभियान साइबर अपराध व महिला सम्बन्धी अपराधों के विषय में जानकारी देकर किया गया जागरूक।

पौड़ी  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में महिला थाना श्रीनगर द्वारा अदिति वेडिंग प्वाइंट श्रीनगर में हो रहे महिलाओं के कार्यक्रम समारोह में जाकर वहां पर उपस्थित महिलाओं व देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग में जाकर महिलाओं व स्कूली बच्चों से वार्ता कर उन्हें महिला सम्बन्धी अपराधों जैसे घरेलू उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देकर बचाव के उपाय बताये गये। इसके अलावा यदि किसी के साथ इस प्रकार की कोई आपराधिक घटना होती है तो तुरंत आपातकालीन नम्बर डायल-112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और उत्तराखंड पुलिस ऐप पर घटना की जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *