पौड़ी | आवेदिका डॉ. कविता रावत, निवासी न्यू डांग श्रीनगर गढ़वाल द्वारा महिला थाना श्रीनगर, में अपने iPhone 15 (कीमत लगभग ₹96,999) के खोने संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उक्त प्रकरण में महिला थाना श्रीनगर द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र के आधार पर CIU टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन का लगातार ट्रेस किया गया। अथक प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से मोबाइल को उत्तर प्रदेश के एक शहर से बरामद किया गया । उक्त मोबाइल को सकुशल बरामद कर आवेदिका को सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त होने पर आवेदिका द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल खोने/चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
टेक्नोलॉजी पौड़ी पुलिस का एक्शन: खोया iPhone 15 उत्तर प्रदेश से बरामद, मोबाइल स्वामिनी के किया सकुशल सुपुर्द |
















Leave a Reply