नशे में ड्राइविंग पर पौड़ी पुलिस सख्त, 04 वाहन सीज करने के साथ चालकों के डीएल भी हुए जब्त नियमों का उल्लघंन करने पर 149 वाहन चालकों पर की गयी चालानी कार्रवाई ।

पौडी | आपरेशन प्रहार’ के तहत और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई । पौडी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04 वाहन चालक (लक्ष्मणझूला-01, सतपुली-02, यातायात कोटद्वार-01) नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। सभी के वाहन सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई। साथ ही रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 42 चालकों(पौड़ी-02, यातायात श्रीनगर-09, लक्ष्मणझूला-06, श्रीनगर-06, कोटद्वार-08, लैन्सडाउन-01, यातायात कोटद्वार-07 एवं कालागढ-02) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। दैनिक चेकिंग में कुल 149 चालान कर यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *