पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चौकी कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UP20 AR 3064 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। चेकिंग के दौरान उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध खनन सामग्री (बजरी) पाई गई। वाहन चालक द्वारा खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। घटना के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है । पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
*नाम पता चालक *
अमित कुमार, निवासी- लोकमणिपुर, कोतवाली- कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।
















Leave a Reply