पौड़ी पुलिस की मुस्तैदी से बची जान, 20 मीटर खाई में गिरे घायल का किया रेस्क्यू ।

पौड़ी | रात्रि लगभग 09:00 बजे कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चौकी दुगड्डा को सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा–कोटद्वार मार्ग के मध्य एक कार (वाहन संख्या: UK07-AT5222, WagonR) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है । सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी दुगड्डा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि हल्द्वानी पुलिया के समीप उक्त कार पुलिया की पैराफिट को क्षतिग्रस्त करते हुए लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।निरीक्षण के दौरान वाहन के अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा हुआ है। जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं तथा वह स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा बिना विलंब किए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला । इसके उपरांत घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहाँ उसका उपचार जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *