पौड़ी | सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी में पौड़ी पुलिस द्वारा नियमित रूप से व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 03 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। इनमें पौड़ी क्षेत्र से 01, कोटद्वार से 01 तथा यातायात कोटद्वार क्षेत्र से 02 वाहन शामिल हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी प्रचलित है । इसके अतिरिक्त रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन करने वाले कुल 51 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें यातायात श्रीनगर-04, कोटद्वार-09, यातायात कोटद्वार-10, लैन्सडाउन-01, लक्ष्मणझूला-24, सतपुली-02 तथा धुमाकोट-01 क्षेत्र शामिल हैं। दैनिक चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 145 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई ।
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त: नशे में ड्राइविंग पर 03 वाहन सीज,नियम तोड़ने वाले 145 चालकों पर चालानी कार्यवाही ।
















Leave a Reply