पौड़ी पुलिस ने 02 वॉरंटियों को किया गिरफ्तार चोरी और एम0वी0 एक्ट संबंधी मामलों में चल रहे थे फरार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी क्रम मे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा जारी वाद स0 56/24 धारा 379/411 भादवि0 (चोरी से संबंधित) अभियुक्त अमरजीत सिंह,निवासी-रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी वाद संख्या 637/25, धारा-185/202 MV Act बनाम आकाश, निवासी-पौड़ी को बाल्मीकि बस्ती पौड़ी से गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. अमरजीत सिंह पुत्र रामलाल, निवासी- रायडी, थाना- अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग ।
2. आकाश पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी- बाल्मीकि बस्ती पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *