पौड़ी | थानाध्यक्ष सतपुली पंकज कुमार द्वारा सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य थाना क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा। बैठक के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्पन्न हो रही प्रमुख समस्याओं—जैसे यातायात अव्यवस्था, वाहनों की अनियमित पार्किंग आदि—पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा उनके समाधान हेतु सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए । इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया ।
थाना सतपुली में सीएलजी बैठक: यातायात, साइबर अपराध व नशे पर जागरूकता पर जोर ।
















Leave a Reply