वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार नशा तस्कर की गांजा तस्करी से अर्जित पैसों से खरीदी कार को पौड़ी पुलिस ने किया कुर्क।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने एवं नशे से अर्जित सम्पत्ति को भी जब्त करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्गत निर्देशों के क्रम में नशा तस्कर सुरेन्द्र सिंह एवं उसके साथी एक संगठित गिरोह बनाकर अवैध गांजे की खरीद-फरोख्त कर अवैध धन अर्जित करने में लिप्त थे, जिनके विरुद्ध थाना थलीसैंण पर मु0अ0सं0-11/2025, धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम-1986 बनाम अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुनील रावत, थानाध्यक्ष पैठाणी को सौंपी गई। जांच के दौरान अभियुक्तों की संपत्तियों एवं बैंक खातों का विश्लेषण किया गया तो जांच में सामने आया कि गैंग लीडर सुरेन्द्र सिंह ने अवैध गांजा तस्करी से अर्जित धन से एक मारुति अल्टो कार (UK19B-0695) खरीदी तथा नशा तस्करी से धन UPI माध्यम से प्राप्त कर इस धनराशि का उपयोग कार की फाइनेंस किश्तों को जमा करने में किया गया। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन नशा/गांजा तस्करी अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया है। इस पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिस पर दिनांक 25.03.2026 को जिलाधिकारी महोदय द्वारा वाहन को राज्य सरकार के अधीन जब्त/ कुर्क करने के आदेश पारित किए गए। उक्त आदेश के अनुपालन में वाहन मारुति अल्टो UK19B-0695 को जब्त/कुर्क कर थाना थलीसैंण में दाखिल किया गया। इस अभियोग में अन्य अभियुक्तों की संपत्ति की भी पुलिस टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित की गई है या नहीं । इससे पूर्व में सुरेन्द्र सिंह को थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा उक्त वाहन में 15 किलो गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में थाना थलीसैंण व धुमाकोट में NDPS Act की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं ।

*अभियुक्त का नाम पता*
सुरेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम- ग्वालकुड़ी सिमखेत, थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*जब्त/ कुर्क सम्पत्ति*
वाहन संख्या UK 19B 0695 (अल्टो कार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *