अवैध खनन करने वालों पर पौड़ी पुलिस सख्त, अवैध खनन में संलिप्त 02 डम्फरों को किया जब्त ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मालन नदी, पोखाल गांव चौकी दुगड्डा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो डंपर संख्या UK11CA 0941 एवं UK15CA 5252 को मालन नदी से अवैध खनन करते हुए मौके पर ही सीज किया गया। उक्त प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन से संबंधित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित कर दी गई है ।

*नाम पता ड्राइवर*
1.संदीप रावत, निवासी -ग्राम देवी खेत लैंसडाउन पौड़ी।
2.राजेंद्र सिंह, निवासी -ग्राम गुम पट्टी अजमेर बल्ला दुगड्डा कोटद्वार।

*बरामदगी माल*
अवैध खनन से भरे डम्फर
UK11CA 094
UK15CA5252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *