बेतालघाट क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल व रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त चंद्र प्रकाश पुत्र दयाल राम निवासी ओडा बास्कोट, ऊंचकोट बेतालघाट नैनीताल को 60 टेट्रा पैक कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट* पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *