चाकू से हमला करने वाले आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद |

नैनीताल | वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हलसो थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर दी गई । उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR नंबर 02/ 2026 धारा 109 BNS बनाम महेश आर्या पंजीकृत कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष विजय नेगी द्वारा ग्रहण की गई । SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार किया गया । अभियुक के कब्जे से हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर अभियोग में धारा 4 /25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष,

*बरामदगी*
हमले में प्रयुक्त चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *