क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी ने किया कोतवाली हल्द्वानी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कोतवाली के सभी ऑनलाइन, अभिलेखीय कार्य अध्यवाधिक करने, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश |

नैनीताल | क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द, थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों तथा हवालात का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए । कोतवाली कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को थाने में उपलब्ध अभिलेखों को अध्यवधिक करने के निर्देश दिए गए । थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की गई। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को सभी पोर्टल्स ओर ऑनलाइन कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए । कोतवाली के मालखाने को दुरुस्त करने, माल मुकदमाती के पुलिंदो का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मालों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली परिसर में मुकदमे से संबंधित सभी वाहनों को सुव्यवस्थित और तरतीब वार लगाने के निर्देश दिए गए । कोतवाली में उपलब्ध शस्त्रों को खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया गया, शस्त्रों को साफ–सफाई करने के निर्देश दिए गए । कोतवाली में प्राप्त सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं ।  इसके उपरांत कोतवाली के सभी विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया। सभी को गुणवत्तायुक्त विवेचना करने तथा निर्धारित समयानुसार विवेचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर समेत कोतवाली के विवेचक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *