अन्तर्र्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में बहुचर्चित ई0वी0सी0एल0 क्रिकेट लीग के फर्जीवाडे का SSP NAINITAL ने किया खुलासा |

02 टीम मालिको से कुल 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के लेनदेन से सम्बन्धित बैंक खातों को किया फ्रीज |

नैनीताल | वादी हेमन्त शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा, निवासी वार्ड नं0-05 शहीदी पार्क के पास लालसिंह कॉलोनी झज्जर हरियाणा, तथा वादी नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज निवासी अम्बिका विहार हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम में गौलापार इन्दिरा गॉधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित *ई0वी0सी0एल0 (एपिक विक्ट्री किक्रेट लीग)* के मालिक विकास ढाका द्वारा क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर हेमन्त शर्मा से 23 लाख तथा नारायण पाल से 09 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई । जिस सम्बन्ध में थाना काठगोदाम में एफआईआर नंबर 13/2026, 14/2026 अंतर्गत धारा 318(4) बी.एन.एस. बनाम विकास ढाका पंजीकृत किया गया । एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी विकास ढाका को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के लेनदेन से सम्बन्धित 02 बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया ।

*अपराध का विवरण-*

विकास ढाका द्वारा उक्त लीग में अन्तर्राष्ट्रीय प्लेयर जैसे हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी एवं अन्य रणजी प्लेयर आदि द्वारा प्रतिभाग किए जाने की बात टीम मालिकों को बताई गई । हेमन्त शर्मा द्वारा ई0वी0सी0एल0 क्रिकेट लीग में यू0पी0 वॉरियर्स नाम की टीम क्रय की गई थी जिसकी फ्रेंचाईजी फीस 50 लाख अभियुक्त द्वारा बताई गई थी हेमन्त शर्मा को उक्त टीम डिस्काउंट बताकर लालच देकर 30 लाख रूपये में दी गई थी। सौदे के मुताबिक हेमन्त शर्मा उपरोक्त द्वारा विकास ढाका को नगद तथा अन्य माध्यम से कुल 23 लाख रूपये उक्त टीम क्रय करने के एवज में भुगतान किया गया । नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज निवासी अम्बिका विहार हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा उत्तराखण्ड सोल्जर्स नाम से टीम क्रय की गई जिसके एवज में अभियुक्त विकास ढाका द्वारा 50 लाख की फ्रेंचाईजी फीस बताई गई थी नारायण पाल को उक्त टीम लालच देकर 10 लाख रूपये डिस्काउंट के साथ सौदा तय किया गया। सौदे के अनुसार नारायण पाल द्वारा 03 लाख रूपये नगद तथा 06 लाख रूपये हल्द्वानी नगर में प्रचार- प्रसार हेतु लगाए गए होर्डिंग्स सहित कुल खर्चा 09 लाख रूपये का भुगतान किया गया । टूर्नामेंट शुरू होने की तिथि 01.02.2026 निर्धारित की गई, निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ तो शिकायतकर्ताओं को शक हुआ, उनके द्वारा विकास ढाका से जानकारी किए जाने पर उक्त द्वारा टाल मटोल कर पल्ला झाड़ लिया। इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आने के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उक्त आयोजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं थी। टीम मालिकों को क्रिकेट लीग के नाम पर धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ, तथा अभियुक्त विकास ढाका उपरोक्त द्वारा उक्त आयोजन के सम्बन्ध में कोई लोगो/ड्रेस/होर्डिंग्स तैयार नहीं की गई थी। आयोजक विकास ढाका द्वारा पूर्व से ही क्रिकेट लीग के नाम पर धोखाधड़ी कर मोटी धनराशि हड़प लेने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*

विकास ढाका पुत्र यशवीर सिंह ढाका निवासी A 162 सैक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *