होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा शादी समारोह में शामिल होने आई महिला ने डायमंड तथा सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ |

नैनीताल | कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से रेड रूफ इन होटल ढेला रामनगर रूम नं0 109 में *एक महिला के मंगलसूत्र और कान के कुण्डल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई । इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिस आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO- 34/26 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया । एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर होटल में सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, फुटेज के आधार पर शादी समारोह में शामिल होने आई संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे चन्द्र शेखर पाण्डे निवासी वसुधा काटेज मेलरोज कम्पाउन्ड मल्लीताल नैनीताल से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया । अभियुक्ता शुभांगी उपरोक्त की तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद होने पर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्ता*
शुभांगी पाण्डे श्री चन्द्र शेखर पाण्डे निवासी वसुधा काटेज मेलरोज कम्पाउन्ड मल्लीताल उम्र 30 वर्ष,

*बरामदगी*

एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र,
सोने व डायमंड के कान का एक टॉप्स व 3520 रूपए नगद,

चोरी हुई सम्पत्ति की कीमत लगभग 7,50,000.00 रुपए है जिसमें से लगभग 6,75,000.00 कीमत का सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *