दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी पर होगी कड़ी कार्यवाही, साथ ही सम्पत्ति के विरूद्ध भी की जाएगी जब्तीकरण की कार्यवाही |

नैनीताल | कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पजीकृत किया गया । मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को* व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया । दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी । अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है । एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *