जनता को अधिक ब्याज व गारंटी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया बड़ा खुलासा जनता की मेहनत की कमाई हड़पकर फरार होने वाले 02 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय* के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया । इस क्रम में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC के तहत दर्ज एक बड़े वित्तीय घोटाले का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तों द्वारा “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता नामक संस्था वर्ष 2017 में हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) एवं रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर, अधिक ब्याज व गारंटी का झांसा देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल सहित कई जनपदों के भोले-भाले नागरिकों से भारी धनराशि निवेश कराई गई । जांच में सामने आया कि हजारों निवेशकों से 6 करोड़ 80 लाख की धनराशि एकत्र की गई, जिसे *संस्था के संचालक हेमचंद पंत (अध्यक्ष) एवं विकास दुर्गापाल (सचिव) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन कर लिया और फरार हो गए । जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं तथा अभियुक्तों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर दिल्ली, हरियाणा एवं लखनऊ तक लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य थानों में भी धोखाधड़ी/ठगी के मुकदमे दर्ज हैं तथा गिरोह में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना है—शीघ्र ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी ।

*आपराधिक इतिहास-*
कुल 03 अभियोग पंजीकृत है।

कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 246/23, धारा 409 IPC,

थाना मुखानी में 02 अभियोग पंजीकृत है–
मु0अ0सं0 181/25 धारा 420 IPC, 3/21 BUDS ACT, 3 UPID Act तथा मु0अ0सं0 50/23 धारा 420 IPC,

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. हेमचंद पंत पुत्र गोविंद बल्लभ पंत, निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (उम्र 45 वर्ष)
2. विकास दुर्गापाल पुत्र खिमानंद दुर्गापाल, निवासी एसकेएम स्कूल के पास, देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल (उम्र 41 वर्ष)
खाते में प्राप्त राशि: ₹2 करोड़ 26 लाख एवं ₹4 करोड़ 58 लाख,

SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा पुलिस टीम को 2500.00 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

एसएसपी नैनीताल की अपील आमजन से अपील है कि अधिक लाभ के लालच से सावधान रहें। किसी भी संस्था या निवेश योजना में धन लगाने से पूर्व उसके पंजीकरण, वैधानिक स्थिति और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *