नैनीताल | थाना तल्लीताल को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई मे गिरा हुआ था । पुलिस टीम एसडीआरएफ तथा फायर की मदद से उक्त घायल व्यक्ति कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी पंगोट मल्लीताल नैनीताल उम्र 33 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया । उक्त व्यक्ति के शरीर मे खुली व चोट गुम चोटआई है, घायल को तत्काल पुलिस सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे मल्लीताल उपचार हेतु पहुंचाया गया |
तल्लीताल पुलिस ने घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर बचाई कीमती जान स्कूटी सहित 100–150 मीटर गहरी खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू कर सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल |
















Leave a Reply