नैनीताल | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है । उक्त अभियान को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी यातायात द्वारा यातायात पुलिस भवाली/भीमताल की टीम के साथ रामलीला मैदान भीमताल में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परिक्षण/रक्त दान शिविर तथा ग्राफिक एरा हिल यूनीवर्सिटी भीमताल में 36वां सडक सुरक्षा माह कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। सभी को “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम” के तहत यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया । रामलीला मैदान भीमताल में 36 वां सडक सुरक्षा माह कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित टैक्सी/बस चालकों व आमजनमानस को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई । सभी को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान टैक्सी चालकों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिनका मौके पर ही पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा निदान किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार, निरीक्षक यातायात भवाली/भीमताल शिवराज सिंह, टीटीओ परिवहन विभाग हल्द्वानी पवन कुमार, टैक्सी यूनीयन अध्यक्ष भीमताल रोहित कुमार व अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम में सेवा क्रान्ति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव के सहयोग से यातायात पुलिस द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हल्द्वानी सिटी ब्लड सैन्टर की टीम द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया, जिसमे 21 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस से कानि0 टीपी सतवंत सिंह एवं कानि0 टीपी शेर चंद ने भी रक्तदान किया । इसके साथ ही आईक्यू हॉस्पिटल हल्द्वानी के सौजन्य से निः शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 76 चालकों/आमजनमानस का नेत्र परिक्षण किया गया। उपरोक्त शिविर में लगभग 250 चालक व आमजनमानस ने प्रतिभाग किया । इसी क्रम में ग्राफिक ऐरा हिल यूनीवर्सिटी भीमताल में भी 36वां सडक सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कॉलेज में उपस्थित छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपने मित्रों और परिजनों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु प्रेरित भी किया गया । कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक भवाली/भीमताल शिवराज सिंह, संदीप कुमार (HOD SOC DEPT), संदीप बिष्ट(SOM DEPT) आशीष (SOM DEPT) मिथुन गोस्वामी (कम्प्यूटर सैन्टर) ग्राफिक एरा हिल यूनीवर्सीटी समेत 150 छात्र/छात्रा व गुरूजन उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में यातायात टीम भवाली/भीमताल यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह, अ0उ0नि0 हरीश सिंह, हे0कानि0टीपी मनोज पंत, कानि0टीपी सतवंत सिंह, कानि0 टीपी शेर चंद, कानि0 टीपी प्रकाश राम ने अहम योगदान दिया ।
















Leave a Reply