बनभूलपुरा पुलिस ने 463 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल  | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गौला बाईपास रोड आंवला चौकी के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04AS 1675 (स्कूटी) में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।* तथा चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई । उक्त संबंध में *थाना बनभूलपुरा* में मु0अ0सं0 22/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- भूपेश चन्द्र पुत्र गिरीश चंद्र निवासी ग्राम लाथी थाना कपकोट बागेश्वर उम्र 28 वर्ष,
2- दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष,

*बरामदगी*
कुल 463 ग्राम नाजायज चरस,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *