हल्द्वानी से फरार 01 वारंटी पुलिस की गिरफ्त में 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार |

हल्द्वानी | प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के थानों में पंजीकृत अभियोगों में फरार वारंटी अभियुक्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध नशे पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्टों की शत्-प्रतिशत तामिली किये जाने संबंधी आदेशों के अनुपालन में हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज अभियोग से संबंधित 01 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

➡ वारण्टी अभियुक्त का विवरण
▪ मनोज कुमार पुत्र किशन लाल निवासी खामबंगला वार्ड न0-10 कालाढुंगी रोड, हल्द्वानी जनपद नैनीताल ।

➡ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अखिल रजवार पुत्र आनन्द रजवार उम्र -38 वर्ष निवासी हरिपुर पूर्णानन्द जी0जी0आई0सी0 स्कूल के पास गौरापडाव हल्द्वानी जनपद नैनीताल को 55 पव्वे अंगूर देशी मसालेदार अवैध शराब के साथ हल्द्वानी मण्डी परिसर स्थित बन्द पडी कैन्टीन न0-13 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *