नैनीताल | प्रभारी चौकी ज्योलिकोट श्याम बोरा के नेतृत्व में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- DL8CAG-4140 में सवार कुछ लोगों द्वारा उपद्रव किया जा रहा था । वाहन उपरोक्त को चेक करने पर वाहन को चालक विशाल का पुत्र प्रेम ठाकुर निवासी शहादरा दिल्ली चला रहा था, साथ में 03 अन्य लोग सवार थे। शराब के नशे में प्रतीत होने पर चारों का बी0 डी0 पांडे हॉस्पिटल नैनीताल में चिकित्सा परीक्षण कराए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई । शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक विशाल उपरोक्त को 185 एमवी एक्ट के तहत चालान कर गिरफ्तार तथा वाहन सीज किया गया ।
वाहन में सवार अन्य 03 लोगों
1–विशाल पुत्र सतवीर
2–अरुण कुमार पुत्र इकबाल
3–करन पुत्र संजय निवासीगण शहादरा दिल्ली
के विरुद्ध *उपद्रव करने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
















Leave a Reply