बनभूलपुरा पुलिस ने किया मो0सा0 चोरी की घटना का खुलासा |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के कड़े निर्देश और सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी, कब्जे से चोरी की गई मो0सा0 बरामद | वादी मो0 इमरान पुत्र अब्दुल सलाम* निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 25 हल्द्वानी नैनीताल द्वारा थाना बनभूलपुरा में अपनी मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर रंग काला संख्या UK04AC 8233,चेसिस नं0 MBLJAW09XK9D25890 के प्रातः अपने घर के बाहर से चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी गई । उक्त तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा* में मुकदमा अपराध संख्या 17/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक हेमंत प्रसाद के सुपुर्द की गई । SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले का तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई । पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग से अभियुक्त मो0 फरदीन पुत्र हमीदुर्रहमान निवासी मोहम्मदी मस्जिद वाली गली इन्द्रानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष को चोरी किए गए वाहन मो0 सा0 संख्या UK04-AC-8233 के साथ गिरफ्तार किया गया। दाखिला वाहन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस को बढ़ोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में 06 मुकदमे पूर्व में पंजीकृत है।

1- मु0अ0स0 58/2021 धारा 379/411 भादवि,
2- मु0अ0स0 281/2022 धारा 379/411 भादवि
3- मु0अ0स0 137/2022 धारा 380/411 भादवि
4- मु0अ0स0 61/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
5- मु0अ0स0 232/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
6- मु0अ0स0 72/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *