नैनीताल |
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है । एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने के सख्त निर्देश दिए गए है । उक्त अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन विभाग की सहभागिता से भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर आयोजित मेडिकल कैंप में प्रतिभाग किया गया। मेडिकल कैंप में टैक्सी चालकों मालिकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। एसपी हल्द्वानी द्वारा सभी उपस्थित चालकों और टैक्सी मालिकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा मापदंडों को अपनाए जाने हेतु प्रेरित किया गया। वाहनों की भौतिक स्थिति दुरुस्त करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसी दौरान टीमों द्वारा First Responder का demo भी दिया गया । कैंप के दौरान अरविंद पांडे RTO प्रवर्तन गुरुदेव RTO प्रशासन महेश चंद्रा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी टैक्सी यूनियन चंदन हॉस्पिटल एवं IQ के डॉक्टरों की टीम SDRF फायर यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन विभाग की टीमें मौजूद रहीं । इसी के साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में ASI अंजुला जॉन व पुलिस टीम द्वारा डांट चौराहा तल्लीताल मे यातायात नियमों के प्रति स्थानीय लोगों/पर्यटकों को जागरुक किया गया ।
सड़क सुरक्षा माह के तत नैनीताल पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम एसपी हल्द्वानी ने टैक्सी चालकों के लिए मेडिकल कैंप का किया आयोजन |
















Leave a Reply