एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध सट्टे का संचालन करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल  | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध जुए/सट्टे के संचालन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के प्रयवेक्षण तथा दिनेश सिह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों मो० निशार पुत्र स्व० नूर मोहम्मद तथा इरफान पुत्र इकबाल निवासीगण वार्ड–न0 14 मोहम्मदी चौक, थाना वनभूलपुरा जनपद नैनीताल को अवैध सट्टा संचालन करते हुए मय पैन गत्ता सट्टा पर्ची, नकदी 9070 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली बनभूलपुरा पर मु० अ० सं०–15/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *