नैनीताल | SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टी.सी की पहल पर म पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस तथा प्रेस 11 के बीच आम्रपाली क्रिकेट मैदान में एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया | पुलिस एकादश का नेतृत्व SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 तथा पत्रकार 11 का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया ।
पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, पुलिस की तरफ से थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी तथा SOG प्रभारी राजेश जोशी द्वारा पारी की शुरुआत की गई, शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा, उनके द्वारा 45 रनों की शानदार पारी खेली गई। उनके सान्निध्य में अन्य बल्लेबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए *निर्धारित 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया। प्रेस एकादश की तरफ से हर्ष तथा नवनीत सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होने 02 –02 विकेट अपने नाम किए । लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस एकादश की तरफ से पंकज पांडे और नवनीत बिष्ट ने पारी की शुरुआत की, पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस एकादश नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। कड़े मुकाबले में संघर्ष करते हुए प्रेस एकादश 123 रन ही बना सकी, और 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्रेस एकादश की तरफ से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली, लेकिन संघर्ष के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके । पुलिस एकादश की तरफ से योगेश ने 03 तथा क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल जी ने 02 विकेट अपने नाम किए। पुलिस एकादश ने 39 रनों से मुकाबला अपने नाम किया । दोनों टीमों द्वारा खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, तथा आपसी सद्भाव तथा सहयोग की भावना और विश्वास को और सुदृढ़ करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत किया गया । सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान जी ने भी दर्शक दीर्घा की शोभा बढ़ाई, एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार जीत खेल के दो पहलू है, जो हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, इस खेल से हमारे आपसी संबंध और विश्वास और अधिक मजबूत हुए है। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रतियोगिताएं होती रहेंगी।
*पुलिस एकादश*
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 (C /WC), एसपी डॉ0 जगदीश चंद्रा (VC), एसपी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, SOG प्रभारी राजेश जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, का0 सुनील टम्टा, का0 योगेश गोस्वामी,
*प्रेस एकादश*
संतोष जोशी (C), रघुवेंद्र शुक्ला, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, जीवन राज, अंकित शाह, गोपाल, हर्ष रावत, पवन कुंवर, योगेश शर्मा, प्रमोद डालाकोटी, चंद्र प्रकाश
















Leave a Reply