नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है । एसपी/ क्षेत्राधिकारी महोदय लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान कश्मीर सिंह पुत्र बाज सिंह* निवासी- ग्राम- बिचुवा बाग थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष को 58 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगालिया में FIR NO- 06/2026 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारी*
कश्मीर सिह पुत्र बाज सिह निवासी- ग्राम- बिचुवा थाना – नानकमत्ता जिला- ऊधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष ,
*बरामदगी*
58 पाउच अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply