नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार नव वर्ष जश्न के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने/अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है । उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना बेतालघाट क्षेत्र में चल रही चेकिंग के दौरान मल्ली सेठी पुल के पास से आनंद सिंह पुत्र थान सिंह निवासी तल्ली सेठी बेतालघाट को 02 पेटी देशी शराब मशालेदार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में *थाना बेतालघाट में FIR N0- 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
जनपद में चल रही सघन चेकिंग का असर बेतालघाट पुलिस ने 02 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply