नैनीताल | थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष की बेला निकट आ चुकी है। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा इस बीच हुड़दंग और अराजकता कर माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए है । गत रात्रि पुलिस ने एल्कोमीटर से चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाकर अपने साथ साथ अन्य लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर 04 लोगों के विरुद्ध वाहन सीज की कार्यवाही की गई । इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान कुल 263 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 08 वाहन सीज किए गए, तथा 02 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई । आज प्रातः से ही जनपद की सीमाओं में आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग जारी है, अनियमित्ता पाए जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है । नैनीताल पुलिस आपकी सेवा तथा सुरक्षा हेतु तत्पर है, कृपया सहयोग करे ।
SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशों पर आज तड़के से जनपद की सरहदों पर चला सघन चेकिंग अभियान 31st तथा नव वर्ष सेलिब्रेशन, पर्यटकों का स्वागत, हुड़दंगियों की आफत |
















Leave a Reply