31st और नव वर्ष के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की कवायद जारी सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत देर रात तक ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध एल्कोमीटर से की गई सघन चेकिंग |

नैनीताल | 31st और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के सकुशल आयोजन हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था हेतु कवायद शुरू कर दी गई है ।

इसी क्रम में सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा देर रात तक ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध चेकिंग चलाकर एल्कोमीटर के द्वारा वाहन चालकों की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

कुमाऊं का प्रवेश द्वारा होने के कारण यातायात के भारी दबाव को रेग्यूलेट करने, यात्रियों की सुविधा के लिए तथा सुगम पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के बॉर्डरो पर स्थापित बैरियरों पर नैनीताल पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर निर्धारित रूट/मार्गो पर वाहनों के आवागमन हेतु संबंधित रूट के स्टीकर लगाए जा रहे हैं और वाहनों को उनके गंतव्यों को भेजा जा रहे है ।

उपरोक्त क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा बीती देर रात तक वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 253 वाहनों के चालान किए गए जिनसे 66,700 रुपए का जुर्माना* वसूला गया। 03 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की रिपोर्ट संभागीय परिवहन विभाग को प्रेषित की गई । विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में उ0नि0 दिलीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा नरीमन तिराहा काठगोदाम में रात्रि चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग/ नशे में वाहन चलाने पर अंतर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया और वाहन सीज किए गए ।

1. कार UK07 BL 8230 चालक संजय दानू पुत्र भोपाल दानू निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी जिला नैनीताल

2. कार UP 25 CH4113 चालक आर्यन शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा निवासी परशुराम मेडिकल पार गोपाल नगर बरेली

3. डंपर UK 04CA 5097 चालक पवन कुमार पुत्र रमेश चंद्रा सुयाल निवासी खेड़ा गौलापारा

4. कैंटर UK 04CB 8410 चालक तारा सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पदमपुरी मुक्तेश्वर

5. स्कूटी UK 04 AN 7544 निश्चल पांडे पुत्र पूरन चंद्र पांडे निवासी शीश महल काठगोदाम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *