नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशे शराब में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में की रात्रि में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान के दौरान नशे शराब में लापरवाही से वाहन चलाने वाले 02 चालको के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
1- वाहन कैंटर UP86T7537 चालक नाम अरविंद यादव पुत्र मेघनाथ यादव उम्र 25 वर्ष निवासी महादेव पुरम थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से वाहन चलाकर सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम के पास सड़क किनारे खड़े चार-पांच वाहनों में टक्कर मार दी और क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक को अंतर्गत धारा 185 /207 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- वाहन कार संख्या UP27BB4609 के चालक मुजाहिद खान पुत्र अनीस खान निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश द्वारा नशे शराब में वाहन चलाने पर अंतर्गत धारा 185/207 एमवी एक्ट में वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया तथा चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की गई है।















Leave a Reply