नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद नैनीताल में द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में आज पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान रिहान पुत्र शाहिद हुसैन* निवासी वार्ड न0- 4 कोतवाली कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र – 40 वर्ष के कब्जे से 36 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में *कोतवाली कालाढूंगी में FIR NO. 146/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का जारी है अभियान कालाढूंगी पुलिस ने 36 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply