नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जवानों की *फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस लाईन तथा नैनीताल सर्किल के थानों भीमताल, बेतालघाट, मल्लीताल, तल्लीताल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मुखानी, काठगोदाम थाना प्रभारियों के नेतृत्व में मंगलवार की परेड तथा कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया ।
SSP नैनीताल के निर्देशानुसार जवानों में एकता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी थानों में मंगलवार की परेड का हुआ आयोजन |
















Leave a Reply