नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में सभी थाना व एसओजी प्रभारी को नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी करवाई के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी
मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल व सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल व निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस/ एसओजी द्वारा नशीले इंजेक्शन व अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
*कोतवाली वनभूलपुरा-*
दि०- 14.12.25 को प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल व एसओजी प्रभारी श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में *बनभूलपुरा पुलिस टीम व एसओजी नैनीताल टीम* के द्वारा दौराने चैकिंग *समीर उर्फ चिकना* पुत्र जाहिद हुसैन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को
*86 नशेले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर* थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर – 274/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभि० का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
*बरामदगी-*
25 Pheniramire meleate injuction ip avil जिस पर वैच न0122125053 मय 09 स्ट्रिप
18 अदद Pheniramire meleate injuction ip avil
43 Buprenorphine Injection IP 2ml ampoule EXP DATE JUL-2027 अकितं है
*थाना चोरगलिया-*
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *मातादीन पुत्र जय सिंह निवासी गोंडा* थाना पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष को *56 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*मामला-2*
पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान *वीरेंद्र सिंह राणा पुत्र भगवत सिंह राणा* निवासी सुनार धड़ा थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र 33 वर्ष को *40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।














Leave a Reply