एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में लगातार चल रही कड़ी चेकिंग का दिख रहा असर बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को जनपद को अपराध मुक्त बनाए जाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों/ आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा, तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गोला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी से एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है,अपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वह *मुखानी से पूर्व में चोरी तथा नशे की तस्करी में पांच बार जेल जा चुका है ।

*अभियुक्त का नाम*

धर्मेंद्र कश्यप पुत्र मुन्नालाल निवासी पंचशील कॉलोनी पीली कोठी थाना मुखानी नैनीताल उम्र 36 वर्ष,

*बरामदगी*

01 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *