नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया । प्रशासनिक भवन के निर्माण के सभी पहलुओं को चेक किया गया । रिबाउंड हैमर मशीन से बीम कॉलम की स्ट्रेंथ को भी मापा गया | मटेरियल क्वालिटी, मानचित्र का अवलोकन करते हुए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि और थाना प्रभारी को सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने व कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान उनके द्वारा निर्माणाधीन भवन/ भूमि की नाप जोख भी की गई, तथा निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन कर बुनियादी स्ट्रक्चर मजबूत बनाने, सीसीटीएनएस कार्यालय में लाइट फिटिंग में उच्च गुणवत्ता की वायर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिनी फायर स्टेशन तथा आवासीय भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने पर चर्चा गई । निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, वाचक देवेंद्र राजपूत, जयॉक पाण्डे, सहायक अभियन्ता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय उत्तराखण्ड पेयजल निगम,स्टेनो साधना तथा पीआरओ हेमा ऐठानी, भवन लिपिक दीपा समेत कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य और पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
बेतालघाट के निर्माणाधीन थाना भवन का किया स्थलीय निरीक्षण थाना प्रभारी एवं कार्यदाई संस्थाओं को सभी सुरक्षात्मक पहलुओं एवं निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के दिए निर्देश |














Leave a Reply