पुलिस कप्तान की तत्परता से थाने अलर्ट धड़पकड़ की कार्यवाही, प्रोफेशनल पुलिसिंग से खुली चोरी की गुत्थी पुलिस पब्लिक की मजबूत एकजुटता से बड़ी कामयाबी |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर देर रात्रि एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत होता है जिसके चोरी में संलिप्त होने का अंदेशा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को एक्टिवेट किया गया । सभी थानों को अलर्ट मोड में रखा गया और प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी* कर *संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया ।

पूछताछ में खुलासा

भवाली चोरी का अभियुक्त निकला सघन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी* (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) द्वारा रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था । इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी पंजीकृत की गई थी । घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । लगातार सुरागरसी–पतारसी के परिणामस्वरूप अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटल में काम करता है, वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था । अभियुक्त द्वारा *रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं* करने की जानकारी प्राप्त हुई है । मामले में *धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी* करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अभियुक्त-*
कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर

*SSP NAINITAL का सख्त संदेश*

जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहींहै। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *