कालाढूंगी पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार |

कालाढूंगी | प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के नेतृत्व में जनपद नैनीताल में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल तथा भूपेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी पकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु रात्रि चैकिंग के दौरान शिव मन्दिर के पास कालाढूंगी से अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम हरिपुरा हरसान सेमल थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर को एक प्लास्टिक की गैलन में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 117/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

बरामदगी का विवरणः–
25 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *