SSP NAINITAL ने पुलिस अधिकारियों संग गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई न बरतने के दिए निर्देश |

नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी के नैनीताल जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए—

यातायात व्यवस्था – सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने, आवश्यक रूट डायवर्जन एवं नो-पार्किंग ज़ोन चिन्हित करने के निर्देश।

पार्किंग व्यवस्था – सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़भाड़ न होने देने हेतु पुलिस बल तैनात।

हेलीपैड सुरक्षा – हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल एवं संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।

कानून व्यवस्था – भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी व किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमों को तैयार रहने के निर्देश।

अराजक तत्वों पर विशेष नजर – सोशल मीडिया और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध/अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश।

ड्यूटी ब्रीफिंग – कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भलीभांति ब्रीफ करने तथा प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।

चैकिंग एवं फ्रिस्किंग प्वॉइंट्स – संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चैकिंग प्वॉइंट्स को फिक्स करते हुए सघन चैकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों/सामानों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि—मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक भवाली, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, वाचक, स्टेनो, पीआरओ तथा एसआई एमटी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *