द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/ वाहिनी हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस को एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने दी शुभकामनाएं |

नैनीताल | पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में दिनांक 07.12.2025 से 09.12.2025 तक आयोजित द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी हैण्डबॉल क्लस्टर-2025 (हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल) प्रतियोगिता में “हैंडबॉल इवेंट” में नैनीताल पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है । SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा विजेता टीम के साथ बहुदेशीय भवन हल्द्वानी स्थित अपने कार्यालय में भेंट कर टीम को शुभकामनाएं दी गई। साथ ही पुरस्कार के रूप में उत्साहवर्धन हेतु विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैकशूट एवं स्पोर्ट्स शूज प्रदान करने की घोषणा की गई । अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीम द्वारा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

आरक्षी गोकुल धपोला रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

नैनीताल पुलिस टीम में टीम लीडर अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी, का0 गोकुल धपोला, का0 गोविंद मेहरा, फायरमैन नीरज बालीयान, का0 सुनील टम्टा, का0 दीपक रौतेला, का0 बलवंत सिंह, का0 अमित ठाकुर, फायरमैन विपिन कुमार, हे0 का0 संजय सुयाल, फायरमैन त्रिलोक बिष्ट का0 संजय नेगी । एसएसपी नैनीताल ने टीम के सभी खिलाड़ियों को निरंतर इसी तरह उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु आगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *